गाजीपुर न्यूज़

सादात: विद्युत तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत



सादात। खेत के किनारे लगाये गये विद्युत तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से शुक्रवार को सादात थाना क्षेत्र के डोरा गांव के बनवां निवासी 65 वर्षिय विन्देश्वरी चौहान की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फ़ैल गई।
बताया गया कि मृतक विन्देश्वरी चौहान अपने घर से थोड़ी दूर स्थित पाही पर प्रतिदिन रात में सोते थे। रोज की तरह गुरुवार को भी वह रात में वहां सोने चले गए थे। शुक्रवार की सुबह उनकी पुत्री प्रियंका जब उन्हें जगाने पहुंचे तो वह बिस्तर से नदारत रहे। इस पर उसने घर जाकर अपनी मां  निर्मला को बताया तो परिजन विन्देश्वरी को खोजने निकले। उसी दौरान किसी ने देखा कि विन्देश्वरी अपने पाही के पीछे कुछ दूर अपने पट्टीदार के आलू के खेत में बेदम पड़े हैं। वहां पहुंचने पर विन्देश्वरी मृत अवस्था में मिले। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने विन्ध्येश्वरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिर्जापुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
इस सम्बन्ध में मृतक के पुत्र रोहित ने पुलिस को तहरीर देकर पट्टीदार विजय चौहान पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सादात कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र रोहित की तहरीर पर विजयी चौहान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी फरार है। बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
खबर या विज्ञापन के लिए कॉल करे