गाजीपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी विनम्र श्रद्धांजलि
गाजीपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का दुखद निधन 26 दिसंबर की रात्रि 9:00 बजे हो गया, उसके पश्चात दिनांक 28 दिसंबर को आज वे पंचतत्व में विलीन हो गए, इस दुख की घड़ी में आज गाजीपुर जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय रजदेपुर में श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए एक शोक सभा आयोजन किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह जी का निधन दिनांक 26 दिसंबर को एम्स, दिल्ली में हो गया, जिनकी अंतिम यात्रा आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुई, आज वे पंच तत्व में विलीन हो गए, जो बेहद पीड़ादायक है, उन्होंने कहा कि आदरणीय पूर्व प्रधान मंत्री जी एक महान अर्थशास्त्री के साथ सरल स्वभाव के राजनेता थे, उनके कुशल नेतृत्व में गरीबों, किसानों के साथ देश के व्यापारी सभी वर्ग के लोगों का विकास हुआ, उनके निधन से कांग्रेस पार्टी के साथ पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जी के निधन के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने एक महान योद्धा को खो दिया जो कांग्रेस पार्टी और देश की राजनीति में अपूर्णिनीय क्षति हुई है। डा. मारकंडे सिंह व एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने पूर्व पीएम के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ मनमोहन सिंह जी दूरदर्शिता, निस्वार्थ सेवा, अर्थव्यवस्था के पितामह और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले महान अर्थशास्त्री थे, आर्थिक सुधार, परमाणु समझौता और मनरेगा जैसी योजनाएं उनके दूरदर्शी और देश को समृद्धि के शिखर पर ले जाने वाली सोच का ही परिणाम थीं। वहीं गोष्ठी में भाग ले रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सियासत में सादगी का प्रतीक बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डाo मनमोहन सिंह जी ने दुनिया को अलविदा कह दिया, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हे प्रभु उनकी आत्मा जहां रहे आप अपने श्री चरणों में स्थान दें, एवं उनके पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें, शोक सभा के बाद वक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति शोक संवेदनाएं प्रगट की।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से जनक कुशवाहा बटुक नारायण मिश्र अजय सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव चंद्रिका सिंह राजीव सिंह सतीश उपाध्याय सुमन चौबे आशुतोष गुप्ता कुसुम तिवारी उषा चतुर्वेदी सदानंद गुप्ता शबीहूल हसन आदिल अख्तर सुधांशु त्रिवेदी धर्मेंद्र कुमार रईस अहमद विनोद सिंह आशुतोष सिन्हा जेपी पांडे राजेश उपाध्याय राघवेंद्र चौबे राफे भाई
अयूब खान देवानंद इस्लाम मास्टर अब्दुल्ला मास्टर आदि लोग उपस्थित रहे।