![](https://pardafashnews.in/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250102-WA0072-780x470.jpg)
गाजीपुर। परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के वैवाहिक विवाद से सम्बन्धित आठ प्रकरण को सुनकर यथोचित कार्यवाही की गयी। इसमें जहां लम्बे समय से विवादित चल रहे एक प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बगैर किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुलाकर विदाई करायी गयी वहीं दो प्रकरण में कुशलता मिलने पर पत्रावली बंद कर दी गई। इसके अलावा शेष पांच परिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में काउंसलर कमरूद्दीन, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला मुख्य आरक्षी सुनीता गिरि,महिला आरक्षी संध्या , महिला आरक्षी रागनी चौबे की भूमिका सराहनीय रही।