नंन्दगंज: नेता प्रतिपक्ष ने किया गंगा किन्नर के परिजनों से मुलाकात, कहां- अपराधी खुलेआम दे रहे सरकार को चुनौती
नंन्दगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विगत दिनों नन्दगंज बाजार मे मारे गये हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा किन्नर के बरहपुर स्थित आवास पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने गंगा किन्नर के पिता गणेश उपाध्याय से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने गंगा किन्नर की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। इस घटना की चाहे जितनी निंदा की जाय बहुत ही कम है। इस विभत्स घटना से प्रदेश की रक्तरंजित तस्वीर पूरा देश देख रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार अपराध रोकने मे पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर सरकार को खुली चुनौती दे रहे है।
सरकार आपराधिक घटनाओ को रोकने के बजाय उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है। प्रदेश की लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। जिले एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश मे चारों तरफ जंगलराज फैला हुआ है। इस प्रदेश मे कोई भी सुरक्षित नही है। कानून व्यवस्था के सवाल पर योगी सरकार पूरी तरह से फेल है। अपराधी बेलगाम है। कानून का खौफ खत्म हो गया है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने मे पूरी तरह से अक्षम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस तत्काल गंगा किन्नर के हत्यारों को गिरफ्तार नही करती है तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरने को मजबूर होगी। इस परिवार को न्याय दिलाने मे पार्टी कोई कोर कसर नही छोड़ेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक जैकिशन साहू, राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव, तहसीन अहमद, सत्या यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,खेदन यादव,रामाशीष यादव, सुग्गुयादव, विन्ध्याचल यादव, पांचू यादव, देवेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।