गाजीपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2025-26 का बजट एक पेश किया गया। बजट में मध्यम वर्ग का काफी ध्यान रखा गया है। बजट में 12 लाख तक के वार्षिक आय वालों को आयकर में छूट मिली है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि वित्तमंत्री द्वारा पेश किया गया बजट मध्यम वर्ग के के लिए राहत देने वाला है। बजट लोककल्याणकारी व विकासोन्मुखी है। सर्वसमावेशी बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला है।